UNIT 3: PRODUCT DESIGN

  📢 महत्वपूर्ण सूचना | Important Update

BTER Polytechnic से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे:
✅ Exam Updates
✅ Result Notifications
✅ Important Questions & Notes
✅ Latest Announcements

समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे Official Channels से जुड़ें 👇

📱 WhatsApp Channel:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb3ggEG7dmedl2pJd30p

📢 Telegram Channel:
https://t.me/polytechnicbter

अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि सभी छात्रों तक सही जानकारी पहुँच सके। ❤️

━━━━━━━━━━━━━━━

💖 Support Our Work

अगर हमारे Notes, PYQs, Videos और Study Material आपकी मदद करते हैं, तो आप हमें Support कर सकते हैं।

💳 UPI ID:
garimakanwarchauhan@oksbi

🎯 Purpose: Educational Content Support

आपका छोटा सा Support हमें और बेहतर Free Notes & Videos बनाने के लिए प्रेरित करता है। 🙏

Aur haan... ab bina distraction ke notes readout/start karo 📖🔥
All the Best Future Engineers ❤️


━━━━━━━━━━━━━━━━

UNIT 3: PRODUCT DESIGN – उत्पाद डिज़ाइन

▪ परिभाषा (Definition):

उत्पाद डिज़ाइन वह प्रक्रिया है जिसमें ग्राहक की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, कार्यक्षम, सुंदर, किफायती और उपयोग में आसान उत्पाद तैयार किया जाता है।

डिज़ाइन = रूप + कार्य + अनुभव


🔹 3.1 Design by Evolution ➤ क्रमिक विकास द्वारा डिज़ाइन

  • डिज़ाइन धीरे-धीरे समय के साथ बदलता है।

  • उपयोगकर्ता की प्रतिक्रिया, अनुभव और तकनीकी बदलाव के अनुसार सुधार किया जाता है।

  • कोई बड़ा बदलाव नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सुधार होते हैं।

उदाहरण:

  • साइकिल → गियर वाली → माउंटेन बाइक → इलेक्ट्रिक साइकिल

  • पुराने TV → LED TV → Smart TV


🔹 3.2 Design by Innovation ➤ नवाचार द्वारा डिज़ाइन

  • पूरी तरह से नया विचार

  • मौलिक और अलग

  • बाज़ार में नया क्रांतिकारी बदलाव लाता है

उदाहरण:

  • Apple का पहला iPhone

  • 3D प्रिंटर

  • Dyson बिना पंखे वाला फैन


🔹 3.3 Design by Imitation ➤ अनुकरण द्वारा डिज़ाइन

  • पहले से उपलब्ध उत्पाद की नकल या उस पर आधारित नया संस्करण बनाना

  • लागत कम होती है

  • तकनीक और बाज़ार पहले से तय रहता है

उदाहरण:

  • ब्रांडेड जूतों की लोकल कॉपी

  • बाज़ार में उपलब्ध स्मार्टफोन के बजट वर्ज़न


🔹 3.4 Factors Affecting Product Design ➤ डिज़ाइन को प्रभावित करने वाले मुख्य तत्व

  1. ग्राहक की आवश्यकता

  2. तकनीकी उपलब्धता

  3. उत्पादन विधि

  4. सामग्री (Material)

  5. सुरक्षा और क़ानूनी मानक

  6. पर्यावरणीय प्रभाव

  7. मूल्य (Cost)

  8. डिज़ाइन में सुंदरता (Aesthetics)


🔹 3.5 Standards of Performance & Environmental Factors ➤ प्रदर्शन मानक और पर्यावरणीय पक्ष

  • उत्पाद को देश और अंतरराष्ट्रीय मानकों (ISO, BIS आदि) के अनुरूप बनाना होता है।

  • पर्यावरण के अनुकूल डिज़ाइन करना जैसे:

    • रिसायकल होने योग्य

    • कम ऊर्जा खपत

    • पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाने वाली सामग्री

उदाहरण:

  • LED बल्ब: ऊर्जा की बचत

  • इलेक्ट्रिक वाहन: प्रदूषण कम


🔹 3.6 Decision Making & Iteration ➤ निर्णय और पुनरावृत्ति (इटरशन)

  • डिज़ाइन एक बार में परफेक्ट नहीं होता

  • बार-बार सुधार (iteration) किए जाते हैं

  • निर्णय लेने में कई विभाग शामिल होते हैं:

    • तकनीकी टीम

    • मार्केटिंग

    • प्रोडक्शन

    • ग्राहक सुझाव


🔹 3.7 Morphology of Design ➤ डिज़ाइन की रूप-रचना (7 चरण)

  1. Need Identification (ज़रूरत पता करना)

  2. Analysis (विश्लेषण)

  3. Conceptual Design (संकल्पना डिज़ाइन)

  4. Preliminary Design (प्रारंभिक डिज़ाइन)

  5. Detailed Design (विस्तृत डिज़ाइन)

  6. Testing & Evaluation (जांच और मूल्यांकन)

  7. Implementation (कार्यान्वयन)

🔁 यह प्रक्रिया दोहराई जाती है जब तक डिज़ाइन संतोषजनक न हो।


🔹 3.8 Role of Aesthetics in Design ➤ डिज़ाइन में सुंदरता की भूमिका

  • Aesthetics मतलब डिज़ाइन की सुंदरता, रंग, रूप, फिनिश आदि।

  • सुंदरता ग्राहकों को आकर्षित करती है और ब्रांड वैल्यू बढ़ाती है।

उदाहरण:

  • Apple के उत्पाद (iPhone, MacBook)

  • Royal Enfield बुलेट की क्लासिक लुक

  • Coca-Cola की बोतल का डिजाइन

Post a Comment

0 Comments